खगड़िया के बेलदौर थाना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बेलदौर थाना में तैनात दरोगा राम जीवन शराब माफियाओं को संरक्षण देने के बदले खुद शराब का सेवन करते हैं और शराब थाने तक लाते है।
बताया जा रहा है कि इसी बीच ग्रामीणों ने दरोगा राम जीवन को शराब के नशे में और शराब की बोतल के साथ थाना गेट पर पकड़ लिया। ग्रामीणों को देखते ही शराब की बोतल थाना परिसर के सामने ही पटक दी । अब बड़ा सवाल है—क्या वाकई पुलिस के जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी शराब के नशे में थे? शराब की बोतल उनके पास कहां से आई? और क्या शराब माफियाओं से उनकी कोई सांठगांठ है?