पोहरी: शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस व अधिकारियों की समझाइश पर हटाया
Pohri, Shivpuri | Oct 15, 2026 पोहरी विधानसभा क्षेत्र में अघोषित विजली कटौती, लॉ-बोल्टेज ओर सिचाई में आ रही परेशानी को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे क्षेत्र के ग्रामीण किसानों ने पोहरी पावर हाउस के पास श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर जाम लगा दिया जिसके चलते दोनों ओर से बाहनो की लंबी-लंबी कतार लगना शुरू हो गयी। जाम की सूचना मिलते ही पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचे।