चितरंगी: चितरंगी तहसील के ग्राम फुलकेश में सामुदायिक भवन 2 साल से लोकार्पण का इंतजार कर रहा है
चितरंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा स्थित फुलकश गांव मे लाखो रुपए की लागत से एनसीएल परियोजना अमलोरी के सीएसआर के तहत वर्ष 2023 मे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।लेकिन आज दिन बुधवार के शाम 4:00 बजे तक भवन के लोकार्पण के लिए शुभ मुहूर्त नही बन पाया है।जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए है।वही सामुदायिक भवन के दीवारो मे दरारे आनी भी शुरू हो गई है।