करछना: महेवा पश्चिम पट्टी से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा आज बृहस्पतिवार को महेवा पश्चिम पट्टी से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त दीपक भारतीय पुत्र राम आसरे भारतीय निवासी महेवा पश्चिम पट्टी का रहने वाला है,अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर बरामद किया गया,पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर आवश्यक विधिक कार्यवाई की गई है।