करछना: गधिंयाव गांव के सामने मिक्चर मशीन ले जाते समय अचानक टूटकर मार्ग पर पलटने से राहगीर बाल-बाल बचे
करछना थाना क्षेत्र के गधिंयाव गांव के सामने मंगलवार शाम 6:30 बजे के करीब मिक्चर मशीन ले जाते समय अचानक टूट कर मार्ग पर पलटने से कई राहगीर बाल बाल बच गए। मेजा क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति ट्रैक्टर में मिक्चर मशीन बांधकर नैनी की ओर जा रहा था। उसी दरमियान यह हादसा हुआ। शुक्र रहा की कोई हताहत नहीं हुई।