करछना: तहसील करछना क्षेत्र में पराली जलाने वाले किसानों पर होगी कार्रवाई, उप जिलाधिकारी ने हल्का लेखपालों को दिया आदेश
तहसील करछना क्षेत्र में इन दोनों धान की कटाई एवं मडा़ई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। ज्यादातर किसान धान की पराली खेत में जलाने का काम कर रहे हैं। इससे न सिर्फ खेत की उर्वरा शक्ति घट रही है बल्कि वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। बुधवार सुबह 11:30 बजे करीब उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा ने सभी हल्का लेखपालों को जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।