करछना: नैनी पुलिस ने अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त को आरटीओ ऑफिस के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक विपिन कुमार वर्मा तथा पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त अंशु भारतीय पुत्र मुकुंदी लाल भारतीय निवासी बारा खास का रहने वाला है, जिसको आज मंगलवार को आरटीओ ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के ऊपर आवश्यक कार्यवाई की गई है।