करछना: बरौली रोड पर मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुआ
घूरपुर थाना के कर्मा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरौली रोड पर मंगलवार शाम 7 बजे के करीब मैजिक वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक मैजिक वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी देने के घंटों बाद भी चौकी प्रभारी कर्मा मौके पर नहीं पहुंचे। उपस्थित लोगों ने घायल को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।