बहोरीबंद: मझगवां में कलेक्टर ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने मझगवां में करीब 37.50 लाख रुपए की लागत से बन रहे पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण की शिकायत पर पटवारी को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं किसानों से सोसायटी की सदस्यता लेने की अपील की