रूपवास: गांव बंशी पहापुर में क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन हुआ
रूपवास क्षेत्र के रुदावल थाना अंतर्गत गांव बंसी पहाड़पुर में क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चक्रवर्ती महाराजा विक्रमादित्य की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। आगामी 19 मार्च को गांव बंसी पहाड़पुर में चक्रवर्ती महाराजा विक्रमादित्य की जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।