बीकानेर: शिवबाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में मिला शव, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए
बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शिवबाड़ी के आगे मदन विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। मृतक की पहचान भंवरलाल रैगर के रूप में हुई, जिसका शव निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिला। सूचना पर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्राथमिक तौर पर गला रेतक