मुफ्फसिल थाना अर्न्तगत वाहन चेंकिग के दौरान अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार। 01 स्कॉरपियों एवं 01 वैगनार वाहन भी बरामद।
#samastipurupdate
घटना का विवरणः- दिनांक 13.07.2026 को मुफ्फसिल थाना अन्र्तगत ग्राम कोरबद्ध महादेव चौक के पास चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान 1- विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन-मगरदही खरीदाबाद वार्ड सं0-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर 2 पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता-कमलेश कुमार साकिन मोहनपुर वार्ड स०-43, थाना मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर को 01 रिवॉल्वर, 03 जिंदा गोली, स्कॉरपियों रजि० नंबर-BRO1HA8458 एवं वैगनार कार रजि०नंबर-BR01JV8828 के साथ पकड़ा गया एवं 05 अपराधकर्मी भागने में सफल रहे। जिस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड स०-300/26, दि०-13.07.2026, धारा-55 भारतीय न्याय संहिता एवं 25 (1-बी) ए, 26, 35 शस्त्र अधि० दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन-मगरदही खरीदाबाद वार्ड स0-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि ये अपने अन्य साथियों के साथ देसुआ रैक पॉइंट पर किसी अपराधिक घटना को कारित करने गये थे एवं वहीं से लौट रहे थे। इसी इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 01 रिवॉल्वर, 03 जिंदा गोली, स्कॉरपियों रजि० नंबर-BR01HA8458 एवं वैगनार कार रजि० नंबर-BRO1JV8828 इन्हें एवं पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार को पकड़ लिया गया एवं इनके 05 साथी भागने में सफल रहे। इनके द्वारा अन्य साथी का नाम एवं पता नहीं बताया गया है। ये नगर थाना कांड सं0-19/2010 हत्या से संबंधित कांड में फिरार चल रहे थे।
इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है। अपराधकर्मियों का अपराधिक पृष्टभूमि रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा हैं एवं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेकर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः-
1- विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय उम्र 40 वर्ष पिता स्व० सत्यनारायण राय सकिन मगरदही खरीदाबाद वार्ड स०-36, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर
2- पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार उम्र 31 वर्ष, पिता कमलेश कुमार साकिन-मोहनपुर वार्ड स०-43, थाना-मुफ्फसिल,
जिला-समस्तीपुर
बरामदगीः-
1-रिवॉल्वर-01
2-जिंदा गोली-03
3-स्कॉरपियों रजि० नंबर-BR01 HA8458
4-वैगनार कार रजि०नंबर-BR01JV8828
5-मोबाईल-02