मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की समीक्षा बैठक आयोजित।
सहरसा, 13 जुलाई 2026।
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CMG (Crisis Management Group) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को मानसून अवधि के दौरान सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यक संसाधनों एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने सहरसा जिले में की गई तैयारियों एवं विभागीय समन्वय की जानकारी प्रस्तुत करते हुए निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।