आज दिनांक 13.07.2026 को जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार भा०प्र०से० द्वारा जिला निबंधन कार्यालय, सहरसा का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला अवर निबंधक द्वारा जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, दस्तावेजों के निबंधन की प्रक्रिया, आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।