जिलाधिकारी ने आम जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सहरसा, 13 जुलाई 2026।
जिलाधिकारी, सहरसा, श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया।