मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सहरसा, 13 जुलाई 2026
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभुकों को खाद्यान्न का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं, आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने तथा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जाए। उन्होंने सभी जिलों को विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, नियमित समीक्षा तथा योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी,सहरसा,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से बैठक में भाग लिया। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।