दमोह: पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार दमोह पहुंचे, आंबेडकर चौक पर अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया जोरदार स्वागत
Damoh, Damoh | Jul 13, 2026 दमोह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के दमोह आगमन पर आंबेडकर चौक में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पाटीदार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर समरसता आधारित समाज निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर रामेश्वर चौधरी मौजूद रहे।