बीकानेर: शहर के श्रीरामसर रोड पर युवक को ईंट से मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मामला दर्ज
जानकारी मिली है कि श्रीरामसर रोड पर प्रदीप पुरी नामक युवक ने कुशाल पुरी के साथ मारपीट की। प्रदीप ने कुशाल के सिर पर ईट दे मारी। जिससे वे जमीन पर गिर पड़ा। जैसे तैसे कुशाल ने अपनी जान बचाकर पास के मकान में भागा। बताया जा रहा है कि प्रदीप आदतन अपराधी है और आएं दिन मोहल्ले में मारपीट करता रहता है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग भी खासे परेशान है।