बीकानेर: विचाराधीन बंदी की केंद्रीय कारागार में तबियत खराब होने से हुई मौत, मामला दर्ज
सदर पुलिस थाने में केन्द्रीय कारागृह के उप कारापाल देवांक शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि भटिण्डा पंजाब के रहने वाले विचाराधीन बंदी गुरुदेव सिंह की 2 मार्च को अचानक तबीयत खराब हो गयी, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान 3 मार्च को उसकी मौत हो गयी।