बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे नाल एयरपोर्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचे जहां नाल एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया ।जिसके बाद बीकानेर के शगुन पैलेस पहुंचे जहां RSS के क्षेत्रीय कार्यवाहक जसवंत खत्री के परिवार में शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर,मंत्री सुमित गोदारा सहित अनेक विधायक मोजूद रहे