बीकानेर: देर रात वेडिंग फोटोग्राफर के साथ हुई मारपीट के विरोध में संगठन से जुड़े लोगों ने एसपी कार्यालय के आगेकिया विरोध प्रदर्शन
देर रात वेडिंग फोटोग्राफर के साथ हुई मारपीट और छीनाझपटी के विरोध में फोटोग्राफर एसोसिएशन संगठन ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर एसपी को एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में ऐसे सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं नहीं रोकी जाती है तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।