सिद्धगिरीबाग स्थित जिम में युवक को आया हार्ट अटैक, देखते देखते हुई मौत, वीडियो आया सामने
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरीबाग स्थित जिम में एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो जिम करते हुए गिरा, एक मिनट तक तड़पता रहा और जान निकल गई। उसे शहर के महमूरगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान दीपक गुप्ता (32) के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि दीपक को 10 साल में कभी बुखार भी नहीं हुआ था।