वाराणसी में जल पुलिस ने नाविकों को दी चेतावनी, रात में 9 बजे के बाद चली नाव तो होगी एफआईआर
वाराणसी में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जल पुलिस ने अहम फैसला लिया है। अब अगर आप गंगा की लहरों में रात के समय नौका बिहार करना चाहते हैं तो आप 8:30 के बाद नहीं कर पाएंगे यह फैसला वाराणसी जल पुलिस द्वारा लिया गया है। इसमें नावों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आधे घंटे की छूट भी दी है।