काशी में घाटों के विकास के जिम्मेदारों ने मणिकर्णिका घाट तोड़कर गंगा की कोख में डाला हजारों टन मलबा
काशी में घाटों के विकास में जुटी कार्यदायी संस्थाओं ने गंगा की अविरलता और निर्मलता से फिर खिलवाड़ किया है। मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका घाट के विकास के जिम्मेदारों ने लाखों टन मलबा गंगा में डाल दिया। मणिकर्णिका घाट को तोड़कर उसके ईंट पत्थर को सीढ़ियों के नीचे डालकर गंगा का दायरा घटा दिया।