बक्सर बिहार विधान परिषद के सदस्य (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) जीवन कुमार ने बुधवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट और ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्तावों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये के इस बजट को बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा और विकासोन्मुखी बजट बताया। सदन में बोलते हुए एमएलसी जीवन कुमार ने विपक्ष के रोजगार के सवालों पर घेरा