*उज्जैन-ओंकारेश्वर की धार्मिक यात्रा पर निकले गुना के श्रद्धालु*
*महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन कर लौटी मित्र मंडली*
_गुना दैनिक साधना न्यूज़ संवाददाता किशन कश्यप 10 अगस्त 2026_
*गुना।* श्रावण मास में भोले के भक्तों की आस्था चरम पर है। गुना जिले से एक मित्र मंडली बाबा महाकाल और बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए रवाना हुई।
पत्रकार किशन कश्यप, गिर्राज धाकड़ SBI कियोस्क संचालक, मोनू यादव, विनोद जाट एवं दामोदर धाकड़ SBI कियोस्क संचालक सहित सभी श्रद्धालु दिनांक 7 अगस्त को उज्जैन पहुंचे। 8 अगस्त को प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।
दर्शन के पश्चात मंडली शाम को ओंकारेश्वर पहुंची और वहां नर्मदा स्नान कर बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन किए। दर्शन कर सभी श्रद्धालु रात्रि में सकुशल गुना वापस लौटे। सभी ने बताया कि यात्रा मंगलमय रही और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
*जय श्री महाकाल 🙏 जय बाबा ओंकारेश्वर*
*श्रावण में बाबा के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया*
_- किशन कश्यप, गिर्राज धाकड़, मोनू यादव, विनोद जाट, दामोदर धाकड़_ जय बाबा जय श्री महाकाल महाकाल#
#जय बाबा #ओमकालेश्वर# #दर्शन#