अमरिया: अमरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस की तेजी से कार्रवाई में तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार
अमरिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 7 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें गांव के ही मुनाजिर, सोहेल और अरमान पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।