फर्रुखाबाद: कार की टक्कर से टेंपो पलटा, 6 लोग हुए घायल, 2 घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया
जनपद एटा के राजा का रामपुर निवासी कालू पुत्र तिवारी और रेशमा पत्नी कालू को घायल अवस्था मे भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल कालू और घायल महिला रेशमा को लाया गया है दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। घायल कालू ने शुक्रवार को बताया। कि परिवार के वीरपाल की बेटी निशा का तिलक चढ़ाने के लिए टेंपो से फर्रुखाबाद आए हुए थे..