दमोह: कांग्रेस ने अंबेडकर चौक पर उप मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्रियों के पुतले फूंके, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
Damoh, Damoh | Feb 20, 2026 दमोह जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार दोपहर आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र शुक्ल, विजय शाह और कैलाश विजयवर्षीय के विरोध में पुतले फूंके। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने अधिकांश पुतलों को जलने से बचा लिया, हालांकि कुछ आंशिक रूप से जल गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।