बरवाला: पंचकूला से 4 बच्चे हुए लापता, परिजन कर रहे हैं तलाश
पंचकूला से दिनांक 29 नवंबर दिन शुक्रवार को 4 बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार चारों बच्चों की उम्र 12 साल के लगभग बताई जा रही है। ये बच्चें पंचकूला के सेक्टर 7 में स्थित निजी स्कूल में पढ़ते हैं। अभी तक बच्चों के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। शनिवार सुबह 6 बजे तक भी बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।