रूपवास: रूपबास में बारात रोकने की धमकी पर दलित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार
सज्जनवास गांव में जाटव समाज की बारात को गांव में प्रवेश नहीं देने की धमकी मिलने पर दलित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। विजेंद्र सिंह ने उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी 20 अप्रैल को है, लेकिन कुछ लोगों ने बारात चढ़ाई रोकने की धमकी दी है।