स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में मरीजों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ, नर्सिंग स्टाफ को दिया हैंड हाइजीन का प्रशिक्षण
---
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला के मार्गदर्शन एवं सहायक प्रबंधक डॉ. अंकुर साहू के निर्देशन में चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छता बनाए रखने, अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर इंफेक्शन कंट्रोल नर्स श्रीमती रागिनी पाठक एवं क्वालिटी मॉनिटर भारती सिंगरौली द्वारा नर्सिंग स्टाफ को संक्रमण नियंत्रण के महत्वपूर्ण पहलू हैंड हाइजीन एवं सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान हाथ धोने के WHO के 6 स्टेप्स का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा बताया गया कि सही तकनीक से हाथों की सफाई करके संक्रमण के प्रसार को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026