शिवहर:सोमवार को आम मरीजों से चिकित्सकों की अनुपस्थिति के संबंध में मिली शिकायत के आधार पर आज दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 9.30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी शिवहर द्वारा सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रिजवान रसीद, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अंजना प्रसाद, डॉ. सुजाता कुमारी, डॉ. सत्येंद्र कुमार एवं डॉ सुधीर शर्मा ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। साथ ही आज प्रातः 8.30 CHC शिवहर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया सिर्फ दो नर्स उपस्थित थी। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति के संबंध में जिला पदाधिकारी शिवहर को प्रतिवेदित किया जा रहा है।