पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने बाइक पर लदे 24 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस बाइक पर लदा 24 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पीपरा थाना क्षेत्र के नन्हकार पकड़ी का शत्रुघ्न नट व रामाधार नट है। दोनों तस्करो के पास से एक अपाचे बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 05 बीएम 9383 है। जिसके खिलाफ विधि सम्मत कारवाई की जा रही है।