मुगलसराय: जिले के समस्त द्वारा नौ दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान में कुल 2230 वाहनों का चालान, ₹34,96,000 का जुर्माना
चंदौली जिले के समस्त थानों द्वारा 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना रजिस्ट्रेशन, ब्लैक फिल्म लगे वाहन, नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने आदि के विरुद्ध कुल 2230 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान कुल ₹3496000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी है।