
मोबाइल छोड़ वेदों की राह पर चले बटुक, जानिए कैसे तैयार हो रहे धर्म के युवा प्रहरी राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र स्थित कसार गुरुकुल में आयोजित 15 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर में बटुक उत्साहपूर्वक वैदिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति का अध्ययन कर रहे हैं। शिविर में भाग ले रहे बटुकों ने बताया कि वे वेद, मंत्रोच्चार, धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कारों की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान समय में पाश्चात्य एवं अंग्रेजी संस्कृति का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में वैदिक ज्ञान और भारतीय मूल्यों का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है। आयोजकों ने बताया कि गुरुकुल में बच्चों को वैदिक संस्कार, शास्त्र अध्ययन, यज्ञ-विधि, नैतिक शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति की गहन जानकारी दी गई। #VedicEducation #SanatanDharma #IndianCulture #Gurukul
Nathdwara, Rajsamand | Jun 8, 2026

अरावली की गोद में गूंजे वैदिक मंत्र, 15 दिवसीय शिविर संपन्न . चारभुजा क्षेत्र के कसार गुरुकुल में आयोजित 15 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर 31 विद्वानों का सम्मान किया गया और बड़ी संख्या में संत, विद्वान व श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन समारोह में विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि भले ही कुंभलगढ़ कभी किला नहीं रहा हो, लेकिन मारवाड़ क्षेत्र के विद्वान ब्राह्मणों ने इसे ज्ञान की नगरी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गुरुकुल में जल्द वेद विद्यालय और ज्योतिष कार्यालय शुरू कराने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार, स्वर पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संतों, विद्वानों और अतिथियों का सम्मान किया गया। वहीं संस्था से जुड़े 31 विद्वानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि गुरुकुल में बच्चों को वैदिक संस्कारों, शास्त्र अध्ययन और भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी जा रही है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश पहुंच रहा है। 15 दिवसीय शिविर के सफल समापन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति व वैदिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। . #Rajsamandnews #Kasar #Gurukul #Jaivardhannews
Nathdwara, Rajsamand | Jun 6, 2026

लखनऊ: गुरुकुल में 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, संचालक गिरफ्तार #Lucknow #CrimeNews #JusticeForDivyansh #Gurukul
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Apr 24, 2026

#बलिया #शिक्षा, #संस्कृति और #प्रतिभा का संगम — यादगार बनेगा ये खास दिन! #AnnualFunction #SchoolEvent #Gurukul #Ballia #...
Belthara Road, Ballia | Apr 12, 2026
मोहन बड़ोदिया: महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न ....! #aaryasamaj #mohanbadodiya #gurukul ...
Agar, Agar Malwa | Dec 1, 2025