चूरू: गांव सेऊवा में 30 वर्षीय विवाहिता को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Churu, Churu | Apr 3, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव सेउवा में एक 30 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे गुरुवार को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। समय पर इलाज मिलने की वजह से विवाहिता की जान बच पाई।