चूरू: कोतवाली क्षेत्र में 32 वर्षीय विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया गया दुष्कर्म, महिला थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Apr 3, 2025 चूरू के महिला थाने में 32 वर्षीय विधवा महिला ने एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 महीने तक देह शोषण किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने विक्रम सिंह के खिलाफ बीएनएस व एससी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।