चूरू: रेगर बस्ती की 25 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Churu, Churu | Apr 2, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 53 रेगर बस्ती की एक 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ बुधवार को महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला थाना अधिकारी कमला ने शाम को बताया कि चूरू के वार्ड संख्या 53 रेगर बस्ती की 25 वर्षीय सपना ने रिपोर्ट दी कि उसका पीहर राजलदेसर है। उसकी शादी साल 2020 में हुई थी।