चूरू: विधायक हरलाल सहारण ने नई सड़क पर महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया
Churu, Churu | Apr 2, 2025 चूरू विधायक हरलाल सहारण ने बुधवार को जिला मुख्यालय की नई सड़क पर स्थित एक्सीलैंट कंप्यूटर सेंटर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा चयनित महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि महिलाओं का तकनीकी रूप से समृद्ध होना विकसित समाज की आधारशिला है।