चूरू: बीकानेर डिवीजन में आरयूबी के निर्माण को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
Churu, Churu | Apr 2, 2025 चूरू सांसद राहुल कस्वां ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान आरयूबी निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ब्रॉड गेज कन्वर्जन के बाद रोड अंडर ब्रिज (RUB) की काफी डिमांड रही है। किसानों को खेती कार्य के वास्ते अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइनों को पार करना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है।