चूरू: रतन नगर में नाकाबंदी के दौरान कार में हैंड ब्रेक के पास मिली अफ़ीम, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 2, 2025 चूरू के रतननगर में पुलिस ने ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत कार्यवाही करते हुए एक कार से अफीम जप्त की है। कार के हैंड ब्रेक के पास यह अफीम छिपाई हुई थी। रतननगर पुलिस ने हरियाणा के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र बारूपाल कर रहे हैं।