दबंगों का कहर, मारपीट में तीन लोग घायल
हरदोई थाना मल्लावां क्षेत्र में दबंगों द्वारा की गई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना मल्लावां में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंगों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026