नीम चक बथानी: नीमचक बथानी के हरमुचक से पुलिस ने हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के हरमुचक से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सनावर खान से हुई है। जिसके खिलाफ धारदार हथियार से मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने की प्राथमिकी उसके भाई ने एक दिन पूर्व दर्ज कराई है। SHO ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।