मुरैना में मरीज की मौत के बाद कृष्णा हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।👇
मुरैना। शहर के मिल एरिया रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में सोमवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार ग्राम जारौनी निवासी रामदीन/देवीराम कुशवाह को परिजन करीब दोपहर 12 बजे डॉ. केके गुप्ता को दिखाने के लिए कृष्णा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मरीज को बुखार था और डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
आरोप है कि हालत बिगड़ने पर मरीज को सरकारी अस्पताल रेफर करने की कहने लगे। लेकिन सरकारी अस्पताल ले जाने से पहले ही मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा करते हुए मिल एरिया रोड पर चक्काजाम कर दिया।
Morena, Morena | Sep 14, 2026