चुनाव से पहले प्रतापगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 नए निरीक्षकों की आमद
क्रॉसर: 21 इंस्पेक्टरों के तबादले के बाद फतेहपुर और कौशाम्बी से आए नए अधिकारी, जल्द संभालेंगे थानों की कमान
आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रतापगढ़ जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 21 निरीक्षकों के गैरजनपद तबादले के बाद प्रतापगढ़ को 27 नए निरीक्षक मिले हैं। इनमें 24 पुरुष और तीन महिला निरीक्षक शामिल हैं।
एडीजी प्रयागराज जोन के आदेश पर फतेहपुर से 18 और कौशाम्बी से छह निरीक्षकों को प्रतापगढ़ भेजा गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब जल्द ही नए निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थानों और कोतवालियों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
प्रतापगढ़ #प्रतापगढ़_पुलिस #UPPolice #PoliceTransfer #InspectorTransfer #पुलिस_महकमा #प्रयागराज_जोन #ADGPrayagraj #चुनाव_तैयारी #चुनाव_आयोग #थाना_प्रभारी #नई_तैनाती #उत्तरप्रदेश_पुलिस #रानीगंज #प्रतापगढ़_न्यूज #रानीगंज_की_हलचल #खबर_बेबाक
Pratapgarh, Pratapgarh | Nov 13, 2026