बडोनी: कलेक्टर ने उचाड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय स्कूलों का किया निरीक्षण
Badoni, Datia | Nov 7, 2025 दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम उचाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं गोविंदनगर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।यह जानकारी जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम 05 बजे दी।