Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
No video available

हरियाणा कौशल रोजगार मे फॉर्म भरवाये 9468004039 #HKRN नौकरी #LAST DATE

Bhiwani, Bhiwani | Jan 17, 2024

MORE NEWS

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद की

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ऐसे आरोपियों के खिलाफ प्रभावी पुलिस कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 25.07.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान बस अड्डा नांगल क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राहुल उर्फ राघलिया पुत्र ओमप्रकाश निवासी बालाण, जिला चूरू (राजस्थान) अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है तथा ईंट-भट्टा, मानहेरू रोड के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई।

पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के मामले में *आरोपी राहुल उर्फ राघलिया पुत्र ओमप्रकाश निवासी बालाण, जिला चूरू (राजस्थान)* को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में अभियोग पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर का कार्य करता है तथा उक्त अवैध हथियार गुजरात से ₹ 10,000 में खरीदकर लाया था। उसने यह भी बताया कि वह भिवानी के मानहेरू में अपने एक परिचित से मिलने आया था।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।

– पुलिस प्रवक्ता,
 जिला पुलिस भिवानी।।

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद की पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ऐसे आरोपियों के खिलाफ प्रभावी पुलिस कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 25.07.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान बस अड्डा नांगल क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राहुल उर्फ राघलिया पुत्र ओमप्रकाश निवासी बालाण, जिला चूरू (राजस्थान) अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है तथा ईंट-भट्टा, मानहेरू रोड के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के मामले में *आरोपी राहुल उर्फ राघलिया पुत्र ओमप्रकाश निवासी बालाण, जिला चूरू (राजस्थान)* को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में अभियोग पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर का कार्य करता है तथा उक्त अवैध हथियार गुजरात से ₹ 10,000 में खरीदकर लाया था। उसने यह भी बताया कि वह भिवानी के मानहेरू में अपने एक परिचित से मिलने आया था। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। – पुलिस प्रवक्ता, जिला पुलिस भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 26, 2026

गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार: सांसद धर्मबीर सिंह

सरकार द्वारा गरीब परिवारों को दिया जा रहा है जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ:  विधायक घनश्याम सर्राफ

पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ 

भिवानी, 26 जुलाई। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय पंचायत भवन में  विधानसभा क्षेत्र के लिए समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने मेले में मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने मेले में विभिन्न 19 विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। अंत्योदय मेले में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और एसडीएम महेश कुमार और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
स्टालों का अवलोकन करने के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से योजनाएं लागू कर रही है ताकि वे समाज की मुख्य धारा में आ सकें और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि अंत्योदय परिवारों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको रोजगार मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेशभर के जिलों में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बुलाया गया है। इन मेलों में गरीब परिवारों के उनकी इच्छा और योग्यता के आधार पर योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को सरकार और जिला प्रशासन द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि वे गारंटी की कोई शर्त ना लगाएं। बिना किसी देरी के जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदान करें। 
भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार गरीब आदमी के साथ में खड़ी है। सरकार का हर संभव प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे। हर व्यक्ति की आय सालाना एक लाख 60 हजार रुपए से ऊपर हो। इसी के चलते अंत्योदय में का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों का जीवन खुशहाल हुआ है। सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर रही है। 
इस दौरान मेले के ऑल ओवर इंचार्ज एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और मेले के नोडल अधिकारी एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि
मेले में एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को फोन से सूचना देकर बुलाया गया है। मेले में वेलकम डेस्क पर जानकारी दी गए। इसके बाद काउंसलिंग टीम के सदस्यों ने उनकी आवश्यकता के अनुसार संबंधित योजना के लिए यहां पर स्थापित किए गए काउंटर पर भेजा। लाभार्थियों के दस्तावेज पूरे करवाए गए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
 समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने बताया कि मेले में कुल 3,078 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें 26 गांवों के 1,404 तथा भिवानी शहर के 31 वार्डों के 1,674 लाभार्थी शामिल थे। 

बॉक्स

इन प्रमुख विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल 
- अंत्योदय मेले में ग्रामीण विकास, हरियाणा अनुसूचित जाति और वित्त एवं विकास निगम, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, बागवानी विभाग, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा बैकवर्ड क्लासिस एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन निगम, हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा महिला विकास निगम, रोजगार विभाग, बाल कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज निगम लिमिटेड, ग्रामीण आजीविका मिशन, डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन फेडरेशन, विकास एवं पंचायत विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभागों द्वारा स्टाल लगाई गई। अधिकारियों ने लोगों को  योजनाओं के लाभ के लिए जानकारी दी गई।   मेले में बीडीपीओ नवीन मलिक, सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला बागवानी अधिकारी देवी लाल, मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार: सांसद धर्मबीर सिंह सरकार द्वारा गरीब परिवारों को दिया जा रहा है जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: विधायक घनश्याम सर्राफ पंचायत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ भिवानी, 26 जुलाई। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय पंचायत भवन में विधानसभा क्षेत्र के लिए समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने मेले में मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने मेले में विभिन्न 19 विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। अंत्योदय मेले में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और एसडीएम महेश कुमार और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। स्टालों का अवलोकन करने के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से योजनाएं लागू कर रही है ताकि वे समाज की मुख्य धारा में आ सकें और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि अंत्योदय परिवारों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको रोजगार मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेशभर के जिलों में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बुलाया गया है। इन मेलों में गरीब परिवारों के उनकी इच्छा और योग्यता के आधार पर योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को सरकार और जिला प्रशासन द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि वे गारंटी की कोई शर्त ना लगाएं। बिना किसी देरी के जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदान करें। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार गरीब आदमी के साथ में खड़ी है। सरकार का हर संभव प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे। हर व्यक्ति की आय सालाना एक लाख 60 हजार रुपए से ऊपर हो। इसी के चलते अंत्योदय में का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों का जीवन खुशहाल हुआ है। सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर रही है। इस दौरान मेले के ऑल ओवर इंचार्ज एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और मेले के नोडल अधिकारी एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि मेले में एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को फोन से सूचना देकर बुलाया गया है। मेले में वेलकम डेस्क पर जानकारी दी गए। इसके बाद काउंसलिंग टीम के सदस्यों ने उनकी आवश्यकता के अनुसार संबंधित योजना के लिए यहां पर स्थापित किए गए काउंटर पर भेजा। लाभार्थियों के दस्तावेज पूरे करवाए गए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने बताया कि मेले में कुल 3,078 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें 26 गांवों के 1,404 तथा भिवानी शहर के 31 वार्डों के 1,674 लाभार्थी शामिल थे। बॉक्स इन प्रमुख विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल - अंत्योदय मेले में ग्रामीण विकास, हरियाणा अनुसूचित जाति और वित्त एवं विकास निगम, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, बागवानी विभाग, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा बैकवर्ड क्लासिस एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन निगम, हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा महिला विकास निगम, रोजगार विभाग, बाल कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज निगम लिमिटेड, ग्रामीण आजीविका मिशन, डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन फेडरेशन, विकास एवं पंचायत विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभागों द्वारा स्टाल लगाई गई। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं के लाभ के लिए जानकारी दी गई। मेले में बीडीपीओ नवीन मलिक, सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला बागवानी अधिकारी देवी लाल, मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 26, 2026