भादरा: गोगामेड़ी मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक
भादरा में गोगामेड़ी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। विधायक संजीव बेनीवाल, कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव व एसपी बी. आदित्य सहित अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, सफाई, चिकित्सा, पार्किंग व श्रद्धालुओं के विश्राम सहित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।