ऊना: हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अब अंब-अंदौरा से होगी रवाना, 7 जुलाई से लागू होगा नया शेड्यूल
ऊना से चलने वाली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन अब 7 जुलाई से अंब-अंदौरा स्टेशन से चलेगी। ट्रेन संख्या 64512 दोपहर 1:35 बजे अंब-अंदौरा से चलकर 2:10 बजे ऊना पहुंचेगी और रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सुबह 4:30 बजे हरिद्वार से चलेगी। इस निर्णय से अंब, गगरेट, चिंतपूर्णी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।